गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, 12 से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी; क्या है नया नियम?

By New31 Uttarakhand

बरेली में रसोई गैस को लेकर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं और अब इस संकट के बीच एक नया नियम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। Bharat Petroleum Corporation Limited ने एलपीजी सिलिंडर बुकिंग को लेकर नई प्रक्रिया लागू कर दी है। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं ने सालाना 12 सिलिंडर का कोटा पूरा कर लिया है, उन्हें अब अतिरिक्त सिलिंडर लेने के लिए अपनी जरूरत का पूरा विवरण देना होगा। यानी अगर घर में शादी है, भंडारा है या मेहमान आए हैं, तो उसकी जानकारी भी देनी होगी, तभी सिलिंडर बुक हो पाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के जरिए सवालों के जवाब देने होंगे।

इस नए नियम से जहां एक ओर गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग रोकने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है। खासकर ग्रामीण और ऐसे लोग जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बता दें कि बरेली में पहले से ही एलपीजी की किल्लत बनी हुई है, जहां हजारों उपभोक्ता गैस के लिए जूझ रहे हैं और कई जगहों पर बुकिंग व सप्लाई को लेकर समस्याएं सामने आ रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.