उत्तराखंड रोडवेज का एक और बड़ा एक्सीडेंट, 10 घायल एक की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के बिलासुपर में उत्तराखंड के हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस और चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। आपको बता दे इस हादसे में कंडक्टर समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। वहीं ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दरअसल उत्तराखंड के हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस पर ड्राइवर रमनदीप सिंह और कंडक्टर चंदन सिंह डंगवाल सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर रूप से घायल परिचालक ने बताया कि वो दिल्ली से सवारियां भरकर हल्द्वानी उत्तराखंड जा रहा था और बस में चालक-परिचालक समेत 14 यात्री सवार थे। आगे उसने बताया कि तड़के सवेरे करीब सवा पांच बजे चालक रमनदीप को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

वही दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना कोतवाली के समीप होने पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने बस में फंसे खून में सने यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरअसल उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला था। जबकि परिचालक चंदन सिंह महौला दमवाढुंगा हल्द्वानी का रहने वाला है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.