अमरावती पुलिस ने केमिस्ट की हत्या को दबाया, गृह मंत्री ने मामले की जांच पर दिए आदेश

अमरावती पुलिस ने केमिस्ट की हत्या को दबाया, गृह मंत्री ने मामले की जांच पर दिए आदेश
अमरावती पुलिस ने केमिस्ट की हत्या को दबाया, गृह मंत्री ने मामले की जांच पर दिए आदेश
By New31 Uttarakhand

राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर का गला काटे जाने के करीब हफ्ते भर पहले महाराष्ट्र के अमरावती में भी इसी तरह केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या हुई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र ने भी एनआईए जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमरावती में उमेश प्रहलाद राव कोल्हे (54) की हत्या 21 जून को गला काट कर की गई थी। उस वक्त वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बाइक पर आए हमलावरों ने उनका गला काट दिया था। हमलावरों ने इसका भी वीडियो बनाकर वायरल किया था। और यह वारदात अमरावती के घंटाघर के पास श्याम चौक पर हुई थी।

सांसद राणा ने आरोप लगाया कि अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने मामले को दबाने की कोशिश की है |


राणा ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और उन्होंने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दिया।

पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने मानी उदयपुर जैसे हत्याकांड की बात
केमिस्ट कोल्हे की हत्या के 12 दिन बाद अमरावती की पुलिस आयुक्त ने मीडिया के समक्ष बताया कि यह मामला भी उदयपुर हत्याकांड जैसा है। यह वारदात भी नुपुर शर्मा पक्ष में पोस्ट करने से संबंधित है। सांसद राणा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 12 दिनों के बाद पुलिस आयुक्त घटना पर स्पष्टीकरण दे रही हैं। पहले उन्होंने कहा था कि यह लूट की वारदात से जुड़ा मामला है। लेकिन लूट बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। राणा ने अमरावती की पुलिस आयुक्त की भी इस मामले में जांच की मांग की।

अब तक सात गिरफ्तार
अमरावती पुलिस ने शनिवार को कहा कि केमिस्ट की हत्या सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि हत्या के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमरावती के इरफान खान जिनकी उम्रः (32) साल है जीने शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। खान ने कहा की उन्होंने कोल्हे की हत्या की साजिश रची थी और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया था। गृह मंत्रालय ने शनिवार को केमिस्ट की हत्या की जांच भी उदयपुर की हत्या की तरह एनआईए को सौंप दी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.