कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद अब उत्तराखंड में भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। ऊधमसिंह नगर में नर्स के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपित ने पहचान छिपाने के लिए नर्स का चेहरा पत्थरों से कूच दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद अब उत्तराखंड में भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। उप्र के रामपुर जिले की सीमा पर मिले नर्स तस्लीम जहां को मारपीट कर जख्मी करने के बाद वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्थर से कूंचकर उसके चेहरे को क्षत-विक्षत कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने बरेली निवासी अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार कर बुधवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया।
कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उत्तराखंड की नर्स के साथ हुइ हैवानियत