रविवार को हल्द्वानी बाजार मे मुनादी करने के बाद सोमवार को प्रशासन ने शहर मे ताबड़तोड़ कार्यवाही की। आपको बता दे कल शहर मे प्रशासन और नगर निगम ने बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की और ये कार्यवाही मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व मे हुई। हालाकि नगर निगम ने एक दिन पहले ही बाजार मे मुनादी कराई थी लेकिन फिर भी इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को लगभग 4 बजे तक स्तिथि सामान्य थी रोजमर्रा कि तरह बाजार मे रौनक थी और व्यापारी बेखौफ अपनी दुकान चला रहे थे। लेकिन कुछ ही समय बाद जब प्रशासन और नगर निगम बाजार के अंदर पहुंचा तो सब कुछ उथल पुथल हो गया। सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया गया।
साथ ही जिन व्यापारियों ने गंदगी की थी उनके चालान भी काटे। इसके अलावा प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी कि अगर उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की आदत नहीं छोड़ी गई तो नगर निगम ठोस कार्रवाई करने पर मजबूर होगा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों को भी दो टूक कहा कि यदि व्यापारियों ने अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो प्रशासन लगातार करवाई करेगा। इस कार्रवाई के दौरान ये भी देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपनी शटर के बाहर सड़क तक स्थाई निर्माण भी करा है। जिसको तुरंत तुड़वाया गया और मौके पर जेसीबी मशीन से भी अतिक्रमण हटाया गया।