आदि कैलाश यात्रियों को सुरक्षित हेली सेवा से किया रेस्क्यू ,सीएम धामी के निर्देशन में हुआ कार्य

By New31 Uttarakhand

पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को रविवार को हेलीकॉप्टरों के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया। आपको बता दे सीएम के निर्देश पर ये पूरा रेस्क्यू अभियान चला और उन्होंने खुद इस अभियान की निगरानी की। वहीं, रेस्क्यू अभियान के सफल संचालन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी संग एनडीआरएफ, एसएसबी और सिविल एविएशन की टीम की सराहना की। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नारायण आश्रम में रुके यात्रियों को सोमवार यानी आज हेली सेवा से रेस्क्यू किया जाएगा। दरअसल आदि कैलाश मार्ग के कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे। जिसकी सूचना जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को दी। इसके बाद हेलिकाॅप्टर से यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाने का फैसला किया गया और रविवार को कई जगहों से 46 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

घटना 13 सितंबर की है जब बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में यात्री फंस गए थे। वही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई थी। बता दे सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को खोला जा रहा है। साथ ही सीएम ने संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द खोलने की हिदायत दी है। पिछले 24 घंटे में 60 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। वही सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.