नैनीताल पंहुचे अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री पेडनेकर, इस फिल्म की ही रही है शूटिंग

By New31 Uttarakhand

नैनीताल: धीरे-धीरे देवभूमि बॉलीवुड के कलाकारों की पहली पसंद बनती जा रही है। कई सारे बड़े-बड़े नामी अभिनेता और अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। इस बार अपनी अगली फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर नैनीताल पहुंचे हैं।

बता दें कि फिल्म द लेडी किलर कि निर्देशक अजय बहल हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर रहेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पहले मनाली में हुई और अब आगे की शूटिंग नैनीताल में होनी है। जिसके लिए यह स्टार 40 दिन तक नैनीताल में रुकेंगे।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल जूमलैंड में पुरानी दुकान को मेडिकल की दुकान के रूप में तैयार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में अर्जुन कपूर एक केमिस्ट की दुकान चलाते नजर आएंगे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी हैं और असिस्टेंट लाइन के रूप में पुलकित काम कर रहे हैं।

बीती शाम होटल मनु महारानी में बॉलीवुड के स्टार पहुंच गए हैं। होटल के जीएम नरेश गुप्ता ने जानकारी दी और बताया कि अभिनेताओं का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग नैनीताल के अयरपाटा, बलरामपुर हाउस, स्नोव्यू सहित कई जगह होनी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.