हल्द्वानी शहर में रविवार देर शाम नया बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आपको बता दे इस अग्निकांड में पांच दुकानें पूरी तरह से राख हो गईं। वही मिली सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होते चली गयी। हालाँकि 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही मौके पर नगर निगम की जेसीबी को भी बुलाना पड़ा। साथ ही आग लगती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वही प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। लेकिन सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड लगभग 8:40 बजे घटनास्थल पर पहुँची और तब तक आग ने चार दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था।
बताया जा रहा है कि सुबोध गुप्ता की लेथर की अटैची की दुकान मे अचानक आग भड़क उठी जिसके बाद आग की भीषण लपटों ने पड़ोस के दानिश की बाबा शूज, रॉयल टच रेडीमेड गारमेंट्स, गांधी आश्रम, सरदार क्लॉथ हाउस समेत पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। दरअसल आग की घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन दुकानदारों को लाखों का आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, इस अग्निकांड में लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वही आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है लेकिन ऐसा माना जा रहा है की शॉर्ट सर्किट से आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकती है।