रुद्रपुर में चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में लगी भीषण आग

By New31 Uttarakhand

रुद्रपुर में चार मंजिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कल सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई, आपको बता दे जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही आगजनी की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को दी गई तो तुरंत सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगजनी से दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह रुद्रपुर विंधवानी बाजार स्थित नागपाल इंटर प्राइजेज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देखकर आसपास के लोगों द्वारा दुकान मालिक सतीश नागपाल को सूचना दी गई।

वही सूचना मिलते ही दुकान के मालिक ने घटना की जानकारी अग्निशमन और पुलिस प्रशासन को दी। लेकिन जब तक अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर चौथी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि आनन-फानन में अग्निशमन की टीम ने 8 वाहनों की मदद से दूसरी दुकानों की छत में चढ़कर आग पर काबू पाया। बता दे सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि कल सुबह बाजार स्थित दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल वाहनों को मौके पर भेजा गया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आग लगने से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.