उत्तराखंड में इन दिनों टेनिस बॉल से खेले जाने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट बेहद चर्चाओं में है दरअसल टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया है। वही देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आज सुबह का पहला मैच बागेश्वर बुल्स और अल्मोड़ा अटैकर्स के बीच हुआ जिसमे अंकुर सिंह ने मैच में 27 रन बनाए , 3 विकेट लिए और एक मैडन ओवर भी डाला जिसके बाद बागेश्वर बुल्स ने 19 रन से जीत हासिल की और अंकुर सिंह को मैन ऑफ दा मैच का किताब मिला। दरअसल इस मैच के जितने के बाद बागेश्वर बुल्स सेमि फाइनल में पहुंच गयी।
साथ ही मैच के एक घंटे बाद बागेश्वर बुल्स और पौड़ी राइजिंग स्टार्स के बीच सेमि फाइनल हुआ। जिसमे पौड़ी राइजिंग स्टार्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। उत्तराखंड प्रो टेनिस क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में वो विनर टीम को 8 लाख रुपए तक का कैश प्राइस दे रहे हैं। जबकि, रनर अप टीम यानी सेकंड प्राइस 5 लाख रुपए तक का है। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को मोटरसाइकिल इनाम में दी जाएगी तो वहीं इसके अलावा 25 हजार रुपए तक के अन्य ईनाम भी रखे गए हैं। बता दे देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार से शुरू हुए इस उत्तराखंड प्रो लीग का सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल यानी 18 मई को खेला जाएगा। अब देखना ये है की कल फाइनल में कौनसी टीम विनर बनती है और 8 लाख का कैश प्राइस ले जाती है।