रामनगर में अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ हुआ प्रदर्शन ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा गया ज्ञापन

By New31 Uttarakhand

रामनगर में पिछले कई दिनों से हो रही बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है .

बता दे की पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाला उत्तराखंड आज बिजली जैसे गंभीर संकट से जूझ रहा है,उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सस्ते दामों में बिजली खरीदकर महंगे दामों में बिजली बेची जा रही है.. तो ऐसे में अघोषित कटौती किया जाना सरकार पर कई सवाल खड़े करता है.

वहीं उन्होंने कहा कि शीत लहर में कटौती से जहां एक और आम जनता परेशान है ,तो वहीं किसानों के आगे भी संकट पैदा होने लगा है ,वहीं उन्होंने सरकार से शीघ्र इस अघोषित कटौती को बंद किए जाने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस कटौती को बंद नहीं किया तो पूरे उत्तराखंड में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.