UP Train Late: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं घने कोहरे के कारण लखनऊ , वाराणसी , प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद , नोएडा समेत कई जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है… इसके अलावा कोहरे के कारण रेल गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई है. यूपी से होकर आने वाली गई रेलगाड़ियां लेट चल रही हैं.

487 ट्रेन प्रभावित
घने कोहरे और शीत लहर से यूपी में करीब 487 ट्रेनें और 33 विमान प्रभावित हैं. वहीं 88 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी है, जबकि 31 का रुट बदलना पड़ा है. जबकि 33 ट्रेनें ऐसी हैं, जिनकी यात्रा बीच में ही समाप्त करनी पड़ी है.
दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 02569
गया नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस- 12801
मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस- 13413
बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 02563
दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 12565
गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस- 12555
हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस- 12303
कानपुर सेंट्रल नई दिल्ली श्रम क्रांति एक्सप्रेस- 12451
सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस- 12553
प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस- 12417
भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस- 12367
राजेंद्र नगर नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- 12393
डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 12423
कामख्या नई दिल्ली ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस- 15658
प्रतापगढ़ नई दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस- 14205
राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 12391
सुल्तानपुर नई आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस- 14013