एम्स में होगी कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग ,अगले महीने तक हो जाएगा पूरा सेटअप तैयार

By New31 Uttarakhand

चीन के बाद अब देश और प्रदेश में भी कोरोना के नए नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, और ऐसे में जीनोम सिक्वेंसिंग आज सभी बड़े चिकित्सा और शोध संस्थानों की जरूरत बन गई है, बता दे की एम्स निदशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स में आगामी फरवरी महीने में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का सेटअप बनकर तैयार हो जाएगा।

बता दे की अब एम्स में भी कोरोना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा मिल पाएगी।वहीं जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिलने के बाद एम्स में अब लैब का सेटअप तैयार किया जा रहा है,और फरवरी में ये सेटअप पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि अगर जरूरत पड़ती है तो सेटअप तैयार होने से पहले भी एम्स में कोराना सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी।

वहीं कोरोना की आशंका को देखते हुए एम्स में पिछले डेढ़ साल से जीनोम सिक्वेंसिंग लैब स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन एम्स प्रशासन को प्रयासों में सफलता नहीं मिल पा रही थी। साथ ही आपको बता दे की प्रो. मीनू सिंह ने जुलाई 2022 में एम्स निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की उपलब्धता के लिए नए सिरे से प्रयास किए,जिसके बाद केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद एम्स पिछले साल दिसंबर 1.92 करोड़ रुपये की जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन खरीदने में सफल रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.