उत्तराखंड: हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, ओवैसी का भी मिला साथ

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के पास अनधिकृत कॉलोनियों को हटाने के मामले में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रेलवे की इस जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के विरोध में 4 हजार से ज्यादा परिवार हैं. इनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं. उत्तराखंड हाई कोर्ट की तरफ से अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लगभग 4300 से ज्यादा परिवारों को बेदखली का नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है.

जानकारी के अुनसार जिस जगह से अतिक्रमण हटाया जाना है, वहां करीब 20 मस्जिदें, 9 मंदिर और स्कूल हैं…वही कई परिवार जो दशकों से इन घरों में रह रहे हैं, वे इस आदेश का कड़ा विरोध कर रहे हैं…वहीं, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने रेलवे की 2.2 किलोमीटर लंबी पट्टी पर बने मकानों और अन्य ढांचों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Yt

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 5 जनवरी को याचिका पर सुनवाई करने वाला है. सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करने वाला है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.