चम्पावत से उप चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, जल्‍द इस्‍तीफा देंगे कैलाश गहतोड़ी

By New31 Uttarakhand

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। पूर्व में  विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था। सीएम के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोड़ने पर विधायक गहतोड़ी का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं।

खबर तेजी से हो रही है वायरल

सीएम के चम्पावत से उप चुनाव लडऩे की खबरें इंटरनेट मीडिया में तेजी से चल रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोडऩे पर विधायक का आभार भी जता रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, विधायक गहतोड़ी एक-दो दिन में सीएम धामी के लिए विधायक पद से अपना इस्तीफा दे देंगे। गहतोड़ी पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। जनसभाओं में वे सीएम धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की चर्चा कर उन्हें विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम विधायक अपने बनबसा स्थित अपने आवास पहुंचे। पार्टी की ओर से निर्देश मिलने के बाद रविवार को वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

गहतोड़ी कल या परसों दे सकते हैं इस्तीफा

इस बात की पूरी संभावना है कि सोमवार या मंगलवार को गहतोड़ी विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जैसे ही विधायक गहतोड़ी के सीट छोडऩे की चर्चा शुरू हुई ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के चम्पावत सीट से लडऩे पर स्वागत में पोस्टें डालनी शुरू कर दी हैं। जनता चाहती है चम्पावत से ही सीएम का चुनाव लड़ें |

Date: 18-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.