एलएलएम करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। जुडिशरी में अपना कॅरिअर बनाने वाले युवाओं को अब कुमाऊं विश्वविद्यालय एलएलएम की उपाधि देगा। इसके लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय की पहल के बाद राजभवन ने विवि से संबद्ध हल्द्वानी, रुद्रपुर और जसपुर के लॉ कॉलेजों को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी है।
विधि स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नैनीताल स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज में एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित होता है। ऐसे में अन्य जगहों पर भी एलएलएम की सुविधा की मांग उठ रही थी। छात्रहितों के मद्देनजर कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने तीन लॉ कॉलेजों को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी है।
अब कुमाऊं विवि से संबद्ध एनएस गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज जसपुर, चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर, वासुदेव लॉ कॉलेज हल्द्वानी में भी एलएलएम कर सकेंगे। अब इन तीन लॉ कॉलेजों को एलएलएम की स्वीकृति मिलने के बाद छात्र यहां भी एलएलएम कर सकेंगे। इधर विवि के पास अब चार लॉ कॉलेज हो चुके हैं जहां एलएलबी के छात्र एलएलएम कर सेकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि प्रतिवर्ष विधि स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई छात्र कॉलेज दूर होने के चलते एलएलबी करने के बाद चाहते हुए भी एलएलएम नहीं कर पाते थे। छात्रहितों को देखते हुए तीन कॉलेजों से एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की मांग की थी। राजभवन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। अब इन कॉलेजों में भी छात्र एलएलएम की शिक्षा ले सकेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।