हल्द्वानी मुखानी में हुई हत्या का हुआ खुलासा, परिचित ही निकला हत्यारा

By New31 Uttarakhand

HALDWANI NEWS : हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है… पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मुखानी क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी.. और पुलिस के सामने मामले को जल्द सोल्व करने का चैलेंज था…इसलिए एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले की जांच हेतु पुलिस और एसओजी टीम गठित की थी..इस दौरान डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी भूरा मृतका के घर पर पहले वेल्डिंग का काम कर चुका था… इसलिए लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया, जिसके बाद इसके द्वारा नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया

वहीं मृतक ममता बिष्ट उसे जानती थी और इसलिए उसने उसको घर में आने दिया, इस बात का फायदा उठाकर हत्यारे अशरफ ने ममता बिष्ट की हत्या की, और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया…बरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.