तिरंगे में लिपटे डिप ऑर्डिनेंस यूनिट के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुचने पर मचा कोहराम

By New31 Uttarakhand

किच्छा पन्तनगर थाना निकटवर्ती क्षेत्र जवाहर नगर निवासी पूर्व सैनिक हरिदत्त भट्ट के पुत्र नायक भुवन भट्ट जोकि पटियाला मैं पोस्टेड थे अपनी ड्यूटी के दौरान पटियाला पंजाब के कैनाल नहर में पांव फिसलने से दिनांक 18 सितम्बर को बह गए थे। सेना एनडीआरएफ और पुलिस टीम की मदद से 90 किलोमीटर दूर सैनिक भूवनचंद्र भट्ट का पार्थिव शरीर मंगलवार को प्राप्त हुआ। जिसके बाद आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा।

भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को देखकर सभी की आंखे नम हो गई। कुछ देर बाद भुवन की अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट को प्रस्थान करेगी। वही मां,पत्नी और बहन का रो रो कर बुरा हाल है। आवास पहुंचे किच्छा तहसीलदार सुरेश चंद्र बुडलकोटी द्वारा जवान को श्रद्धांजलि दी गई।

सैनिक भुवन भट्ट के पिताजी पूर्व सैनिक हरि दत्त भट्ट तीन कुमाऊ रेजीमेंट से रिटायरमेंट है। बहन खुशी भट्ट हल्द्वानी के निजी बैंक में काम करती है और वही भुवन भट्ट की शादी मात्र 10 महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल दिवंगत सैनिक भुवन भट्ट का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है अब कुछ ही देर बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी|

Date – 22/September/2022
Pennde By – Kiran Kushwaha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.