हल्द्वानी: आजादी के जश्न को लेकर नगर निगम की खास तैयारियां, नगर निगम अधिकारियों ने पार्षदों संग की बैठक

By New31 Uttarakhand

आजादी के जश्न को लेकर नगर निगम की खास तैयारियां
देश इस साल आजादी का 75वां जश्न मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास और यादगार बनाने के लिए सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम हल्द्वानी में भी ख़ास तैयारियां शुरू कर दी गई है ।

नगर निगम अधिकारियों ने पार्षदों संग की बैठक
आजादी महान पर्व को लेकर नगर निगम हल्द्वानी ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम अधिकारियों ने पार्षदों संग बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की वहीं इस अवसर पर शहर में मुख्य जगहों पर छह हजार छायादार वृक्ष रोपित किए जाएंगे और छह हजार आम के पेड़ भी निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को दिए जाएंगे।

हर वार्ड में हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नगर निगम हल्द्वानी ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं।।।जिसको लेकर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 15 अगस्त तक शहर के समस्त जलभराव वाली जगहों को चिन्हित कर उन्हें साफ किए जाने के साथ सड़कों में हो रहे गड्ढों को पाटा जाएगा। वहीं पार्षदों द्वारा चिन्हित जगहों का सौंदर्यीकरण करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है साथ ही शहर की हर गलियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेयर डा। जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाएगा, हर वार्ड में हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा।

Date -9/August/2022
Pennde By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.