डॉक्युमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी। लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कहीं और’।
हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता?
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लीना की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह तो जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?’ इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, ‘लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ती जा रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां जैसे कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है। अभी तक टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के ट्वीट पर रिप्लाई नहीं दिया है।’
पीएम मोदी पर लीना ने कह दी थी ये बात-
विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पर लीना का पुराने ट्वीट वायरल होने लगा है। फिल्म निर्माता ने 2013 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा था, “मैं अपने पासपोर्ट, राशनकार्ड, पैनकार्ड और अपनी नागरिकता को सरेंडर कर दूंगी अगर मोदी मेरे जीवनकाल में इस देश के पीएम बने। मैं कसम खाती हूं!”
ट्विटर ने डिलीट की मीना की पोस्ट–
बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। हिंदू संगठन लगातार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विरोध कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
DATE-7 JULY 2022
PENNDE BY-NISHI BHATIA