विजय सेतुपति निभाएंगे विलेन का किरदार
शाहरुख खान की फिल्म जवान के कास्ट में बदलाव किया गया है। पहले बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपने टाइट और बिजी शेड्यूल के चलते फिल्म को मना कर दिया है। जी हां उनका किरदार अब साउथ के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति निभाने वाले हैं। जी हां, सामने आती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है इस फिल्म के मेकर्स ने शुरुआत में एक्टर राणा दग्गुबाती से संपर्क किया था, लेकिन वह अपने बिजी शेड्यूल के कारण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सके। बता दें कि विजय सेतुपति को कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ में आखिरी बार में देखा गया था।
खतरनाक लुक में नजर आने वाले है शाहरुख
बॉलीवुड ‘किंग’ शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से दर्शक बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता बेशक चार साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन बीते दिनों में शाहरुख खान ने बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके अपने सारे फैंस को खुश कर दिया है। उनको स्क्रीन पर वापसी करते देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। उनकी आने वाले फिल्मों में से एक फिल्म ‘जवान’ है। यह फिल्म अपनी घोषणा के साथ ही चर्चाओं में बनी हुई है। आपको बता दें ‘जवान’ में शाहरुख की इस फिल्म का सीधा कनेक्शन टॉलीवुड से है। इस फिल्म में खतरनाक लुक में नजर आने वाले है शाहरुख।
साथ ही इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली हैं जिसे जानने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन कर आपको झटका लग सकता है ।
2 जून 2023 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘जवान’ की प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। जी हां यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में एक्टर का लुक काफी खौफनाक है, जिसकी झलक फैंस पहले ही टीजर में देख चुके हैं। फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख फिल्म ‘जवान’ के साथ ही ‘पठान’ में भी बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अब्राहम लीड रोल में हैं।
Date- 06.07.2022
Pennde By- Meghna