शनिवार को नैनीताल में सप्ताहांत के मौके पर अन्य दिनों की अपेक्षा में सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ नैनीताल में देखने को मिली। दोपहर बाद अपर माल रोड में सैलानियों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे खिले उठे। तो वही पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नगर में दिन भर में कई बार जाम की स्थिति भी बनती रही।
बता दे की शनिवार को मौसम ने भी पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों का साथ दिया, और पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहा। इसके चलते सैलानियों ने मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार और चाट बाजार में खूब मौज मस्ती की।
वही चिड़ियाघर में 1,209 पर्यटकों ने वन्यजीवों को देखा जबकि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन में 800 सैलानी पहुंचे,और नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में स्थित वाटर फाल का 1,016 पर्यटकों ने आनंद लिया।
साथ ही हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 331 पर्यटक पहुंचे। इनके अलावा पर्यटकों ने रोपवे का भी आनंद उठाया ,और बड़ी संख्या में सैलानी घुड़सवारी के लिए बारापत्थर क्षेत्र भी पहुंचे।

वही दोपहर बाद पहाड़ियों में कोहरा छाने की वजहा से पर्यटक स्नोव्यू, टिफिनटॉप और हिमालय का दर्शन नहीं कर सके,और पर्यटक नैनीताल के साथ ही समीपवर्ती भवाली, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, घोड़ाखाल, कैंचीधाम, गागर, मुक्तेश्वर, श्यामखेत आदि पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचे।
Date -03/07/2022
Penned By – Naina