साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर दोबारा नजर आ सकती है । आपको बता दें कि इन दोनों स्टार्स ने मिलकर एक साथ कई फिल्में की हैं। सुपरहिट फिल्म बाहुबली के बाद फैंस इन दोनों की जोड़ी को वापस परदे में देखने के लिए लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें कि जल्द ही फैंस की यह इच्छा पूरी होने वाली है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
एक बार फिर नजर आएंगे प्रभास-अनुष्का
आपको बता दें कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर थी। उन्होंने साथ में बाहुबली, बिल्ला, और मिर्ची जैसी कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। जहां एक तरफ प्रभास आगे के लिए कुछ फिल्मों पर काम कर रहे हैं। तो वहीं, अनुष्का शेट्टी भी अपने बड़ते वजन को लेकर फिल्मी दुनिया में काफी स्ट्रगल कर रही हैं । यही कारण है कि अनुष्का कई फिल्मों पर काम नहीं कर पा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी ने डायरेक्टर मारुती को इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। जी हां डायरेक्टर मारुती जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें वो प्रभास और अनुष्का शेट्टी के साथ काम करते नजर आएंगे।
फिल्म में होंगी ये तीन एक्ट्रेसेस
हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई पक्की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स फिल्म की घोषणा इस साल दशहरा या दिवाली पर कर सकते हैं। सोर्स के मुताबिक फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस लीड रोल पर दिखने वाली हैं । हालांकि, अभी तक अनुष्का शेट्टी के अलावा बाकि दो एक्ट्रेसस के नाम को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रभास और अनुष्का कई कई बार अपने रिलेशनशिप को लेकर शुर्खियों में रहे हैं । हालांकि, इस बात पर दोनों का कभी कोई रिएक्शन नहीं आया। बाहुबली के बाद उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। जिसके बाद दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है ।साथ ही यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर बाकि जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Date : 2-june-2022
By Meghna