ऊर्जा निगम द्वारा बिजली दर को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है। बता दे की उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी की यूपीसीएल की याचिका नियामक आयोग ने खारिज कर दी है। यूपीसीएल ने भारी डिमांड के बीच बाजार से महंगी बिजली खरीदने के चलते दोबारा दरों में बढ़ोतरी करने की याचिका की थी दायर ।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में बिजली के दाम अभी नहीं बढ़ेंगे, और ऊर्जा निगम द्वारा बिजली दर को बढ़ाने वाले प्रस्ताव को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है।वही ऊर्जा निगम ने प्रदेश में बिजली दरों में 12.50 प्रतिशत वृद्धि के जाने सिफारिश की थी, इस सिफारिश पर कोई रिस्पांस ना मिलने के बाद ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

बता दे की सुनवाई करने से पूर्व आयोग ने जन सुनवाई की थी, जिसमें उपभोक्ताओं ने बिजली दरें बढ़ने से महंगाई में वृद्धि होने और उपभोक्ताओं पर अधिक भार पड़ने की बात कही थी ,जिसको देखते हुए आयोग ने ऊर्जा निगम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, और इसके साथ ही उत्तराखंड में बिजली दरों में वृद्धि की संभावनाएं भी समाप्त हो गई है।
Date -01/07/2022
By -Naina