दिल्लीवालों के लिए राहतों का दौर शुरू हो गया है.. जी हाँ अब राहत के रूप में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट आई है…दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी का फैसला लिया गया है. आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 198 रुपये तक घटा दिए गए हैं. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये हैं. इससे पहले इनकी कीमतें 2219 रुपये थीं.
बता दें कि इससे पहले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 जून को 135 रुपये सस्ता हुआ था. इस तरह एक महीने के अंतराल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 300 रुपये से भी ज्यादा की कटौती की गई है.वहीं, 19 मई को भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस के सिलेंडर की कीमत 3.50 रुपये बढ़ा दी गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,003 रुपये हो गयी थी, जो पहले 999.50 रुपये थी.

एलपीजी की दरों में इस महीने दूसरी बार और दो महीने से भी कम समय में तीसरी बार वृद्धि की गई थी. सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी, इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी.
Date- 01.07.2022
By- Tanuja Bhauryl