दून घाटी का दृश्य मोह रहा लोगों का दिल , बादलों ने डाला हुआ है दून घाटी पर डेरा

By New31 Uttarakhand

मसूरी के देहरादून मार्ग से दून घाटी तक का दृश्य दिल को मोह लेने वाला बना हुआ है ।पूरी दून घाटी को बादलों ने अपने आगोश में ले लिया है ।जैसे मानो आसमान से धरती की और देख रहे हो ,जिसे देखकर वहा आये पर्यटको ने इस खुबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। और यहां की सुनहरी यादों को अपने साथ संजोकर ले गए।

बता दे की मसूरी के देहरादून मार्ग से दून घाटी तक का दृश्य पर्यटको का दिल मोह रहा है । पर्यटक इन खुबसूरत वादियों में सेल्फी लेते नजर आ रहे है । वही इन दिनों पर्यटन नगरी में लगातार बारिश हो रही है ,और बारिश रुकने के बाद मसूरी से देहरादून की ओर का दृश्य देखने लायक है। बादल पूरे दून घाटी को अपने आगोश में लेकर पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी आकर्षित कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून से आई पर्यटक सुहानी ने बताया कि वो अक्सर मसूरी आती है ,लेकिन आज का दृश्य उन्हें गॉड गिफ्ट लग रहा है। वही हिसार से आए पर्यटक कुश ने बताया कि पहाड़ों का अपना अलग ही अंदाज है।और पूरी दुनिया में ऐसा दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है।उन्होंने कहा कि यहां आकर वो बहुत खुश हैं,और परिवार के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।साथ ही हिसार से आई पर्यटक सुनीता ने कहा है कि वो कल देहरादून में रुके थे और आज मसूरी आए हैं ,और यहां का नजारा देखकर वो बेहद ही बहुत खुश है ।

Date -01/07/2022
By-NAINA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.