Bigg Boss 16 के घर में कैद होगा बॉलीवुड का ये फ्लॉप स्टार, एक्टर पर लग चुके हैं रेप के आरोप

By New31 Uttarakhand

कलर्स टीवी के मेकर्स ने विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बस के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि शो के मेकर्स ने बिग बॉस 16 के लिए सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर गिया है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के खत्म होते ही कलर्स चैनल तुरंत बिग बॉस का नया सीजन लॉन्च कर देता है । बीते कुछ समय में कई टीवी सितारों का नाम भी बिग बॉस के साथ जोड़ा जा चुका है। यहां तक कि ये भी खबर आई कि जानेमाने यूट्यूबर आशीष चंचलानी को बिग बॉस 16 के मेकर्स ने ऑफऱ भेजा है।

बिग बॉस के मेकर्स अक्सर चर्चाओं में रहे सलेब्स को अप्रोच करने की कोई कसर नहीं छोरते। इसी बीच बिग बॉस ने एक और विवादित सितारे को अप्रोच किया है। ये बॉलीवुड स्टार और कोई नहीं बल्कि शाइनी अहूजा हैं। जी हां, शाइनी अहूजा बिग बॉस 16 के घर में कैद हो सकते हैं। आपको बता दें कि शाइनी अहूजा ने टीवी से अपना करियर की शुरुआत की थी। शाइनी अहूजा गैंग्सटर,भूलभुलैया, वैलकम बैक और लम्हें जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बिग बॉस में हो सकती है शाइनी आहूजा की एंट्री
बिग बॉस 16 के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा को शो का ऑफर दिया है। साथ ही बिग बॉस 16 का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें मुंहमागी रकम देने के लिए भी तैयार हो गए हैं। आपको बात दें कि बिग बॉस 16 के मेकर्स और शाइनी आहूजा के बीच बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

शाइनी अहूजा पर लग चुके हैं रेप के आरोप
शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी ने साल 2009 में रेप का आरोप लगाया था। जिसके दो साल बाद ही इस मामले में एक्टर को 7 साल की सजा सुनाई गई। लेकिन बाद में शाइनी आहूजा ने हाई कोर्ट में अपील कर ली थी जिसके बाद उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया । शाइनी आहूजा से कहा गया था कि यह रेप नहीं है बल्कि सब कुछ दोनों की रजामंदी से हुआ था। हालांकि एक्टर के इस बयान के बाद उनकी नौकरानी भी अपनी बातों से पलट गई थी। खैर इन सबके चलते शाइनी आहूजा का करियर बुरी तरह चौपट हो गया। अब देखना ये होगा कि शाइनी एक बार फिर से पर्दे पर वापस लौटेंगे या नहीं?

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.