बागेश्वर में मॉनसून का कहर, कपकोट में भारी बारिश के बाद सड़कें हुई बंद

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर जिले के कई क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश होने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि जिले के कपकोट में बीते दिन हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से बंद हुए कई मार्ग

बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में रोजाना हो रही बारिश का असर सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस क्षेत्र के पांच मोटर मार्गों में मलबा आने से यातायात ठप हो गया है, साथ ही सरयू नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। कपकोट में शामा-रमाड़ी, कपकोट-कर्मी, लीती-गोगिना और धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। वहीं क्षेत्र में बारिश के बाद सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 865.90 मीटर हो गया है जिसके चलते नदी का पानी मटमैला हो गया है। नदी का पानी मटमैला होने से कुछ जगहों पर लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि भारी बारिश में दुलम गांव के पास से सरयू घाटी के गांवों के लिए गुजर रही बिजली लाइन का पोल भूस्खलन की चपेट में आ गया।

30 तारीख तक है बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर में जून तक बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए सभी विभागों, थानों और तहसीलों को अलर्ट किया गया है और कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में कहीं पर भी नदी किनारे लोग अगर रह रहे हैं तो उनको भी अलर्ट पर रखा जाए। किसी भी नुकसान की सूचना फौरन कंट्रोल रूम को दी जाए। बता दें कि आज की बारिश से कुल 5 सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खुलवाने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं। हालांकि, आज ही मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा, साथ ही सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के आदेश भी दिए गए हैं।

Date-29/06/2022
By- Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.