देश में कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं….कोरोना के नए मामलों में आई तेजी के साथ ही देश में एक्टिव केस की तादाद भी बढ़कर 92 हजार के और करीब पहुंच गई है.

आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है…पिछले 24 घंटों में 15 हजार 940 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल की तुलना में 8.1% कम हैं… जिन पांच राज्यों में कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं.. उनमें 4 हजार 205 मामले महाराष्ट्र से हैं. इसके बाद केरल में 3 हजार 981 मामले, दिल्ली में 1 हजार 447 मामले, तमिलनाडु में 1 हजार 359 मामले और कर्नाटक मे… 816 मामले सामने आए हैं. देश में मिले कुल नए मामलों में से 74.08% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं.
बता दें कि कोरोना के नए केस मिलने मिलने के बाद देश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 78 हजार 234 हो गई है. ..देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 974 हो गई है….पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,103 नमूनों की जांच की गई.
Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal