हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुडाना की शनैन ढाका देश में NDA परीक्षा पास करने वाली देश की प्रथम बेटी बन गई हैं। NDA में सरकार ने लड़कियों की एंट्री का ऐलान किया है उसके बाद हुई पहली परीक्षा में दो बेटियों का ही सिलेक्शन हुआ है और रोहतक की शनैन प्रथम स्थान पर रहीं जबकि ओवरऑल रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया।

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से BA की पढ़ाई कर रही शनैन ने सेना से रिटायर्ड अपने पिता विजय कुमार और सेना में ही नर्सिंग अफसर बनी बड़ी बहन से प्रेरित होकर सेना में जाने की प्रेरणा मिली।
यह भी पढ़े अग्निवीर योजना के विरोध में उत्तराखंड में गर्माया माहौल, गोपेश्वर में लगे ‘CM गो बैक’ के नारे
शनैन पढ़ाई के साथ साथ यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी लेकिन जैसे ही सरकार ने लड़कियों की NDA में एंट्री को मंजूरी दी, शनैन ने आवेदन कर तैयारी शुरू कर दी।
महज 40 दिन की तैयारी के बाद शनैन ने NDA परीक्षा न केवल पास कर ली बल्कि ओवरऑल 10वीं रैंक और एनडीए परीक्षा पास करने वाली देश की फर्स्ट बेटी बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
Date: 21-June-2022
Penned by Reeta Joshi