उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में आंधी के बाद बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। जबकि, बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।
देहरादून की बात करें तो देहरादून में दिन की शुरुआत धूप से तो वहीं हेमकुंड साहिब में काफी बर्फबारी हुई… वहीं अगर आज की बात करें तो आज भी कई ईलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है

उत्तराखंड में बीते दिनों हुई भीषण गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने लगी है प्रदेश के कई ईलाकों में कल तेज बारिश देखने को मिली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हालांकि राजधानी देहरादून में दिन की शुरूआत तेज धूप से हुई उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है साथ ही कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है
आपको बता दें कि आज कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है वहीं अगर देहरादून की बात करें तो राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है….बता दें कि प्रदेश में आज अधिकतम तापमान. 33°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहेगा
Date: 21-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal