हेमकुंड साहिब में बर्फबारी जारी, गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए साढ़े सात हजार तीर्थयात्री

By New31 Uttarakhand

हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है…अभी तक 2 फीट बर्फ गिर चुकी है… जिसके चलते प्रशासन ने हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोक दिया है… साथ ही ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल यात्रा न करने की अपील की है

आपको बता दें की हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण तीर्थ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई है… वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं…जिसके चलते हाईवे बंद हो गया है हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण तीर्थ यात्रा कुछ समय के लिए रोकी गई है… वहीं मौसम साफ़ होने पर यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा…. बता दें कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने और खुलने का सिलसिला लगातार जारी है.. बता दें कि देर रात से भारी बारिश के चलते लामबगड़ और बलदौड़ा में मलबा गिर रहा है… जिसके चलते बलदौड़ा में पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है..वहीं इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी चल रही है ऐसे में यात्रियों को गोविंदघाट गुरुद्वारे में. रोका गया था और अभी भी 300 से 400 यात्री गोविंदघाट में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि, लामबगड़ में सुबह हाईवे खुलते ही 150 से 200 वाहन बदरीनाथ भेजे गए…लेकिन पानी बढ़ने और पत्थर आने से हाईवे फिर बंद हो गया जिसके चलते यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित जगहों पर रोका गया है

Date: 20-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.