उत्तराखंड में ‘अग्निपथ’ को लेकर विरोध जारी है आपको बता दें की हल्द्वानी में भी सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर गए हैं। जहां पर पुलिस ने भी भारी मात्रा में जवानों को तैनात किया है । एक तरफ सरकार इस योजना को सराहनीय प्रयास बता रही है। तो वहीं युवाओं का मानना है कि उनके साथ विश्वासघात है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि सेना में अधिकांश युवा उत्तराखंड से ही हैं। प्रदेश के कोने-कोने से युवा सेना में जाकर देश सेवा करने का निर्णय करते हैं। लेकिन अब अग्निपथ मॉडल युवाओं को पसंद नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर से सैनिकों की सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू किए जाने के बाद देश के कई राज्यों में तह सरकार का विरोध हो रहा है। जगह-जगह बवाल की खबरें आ रही हैं और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है. देहरादून में बेरोजगार युवकों ने सड़कों पर उतरकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग जगहों पर भाजपा के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए।

आपको बताते चले की शुक्रवार को तिकोनिया चौराहे पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पटेल चौक में भी भारी संख्या में युवाओं की भीड़ दिखी। जानकारी के अनुसार युवाओं के विरोध प्रदर्शन के कारण नैनीताल नेशनल हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ युवाओं की बहस भी हो गई। फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। युवाओं को समझाया जा रहा है।
Date: 17-June-2022
Penned by tanuja bhauryal