पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, शपथ ग्रहण समारोह से पहले धामी ने संतो से आशीर्वाद लिया. वहीँ शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के दिग्गज नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे| राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे । रूद्रप्रयाग में धामी सरकार के शपथ ग्रहण के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित सिद्धपीठ कालीमठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से पूजा-अर्चना की गयी।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शमिल हुए प्रधानमंत्री मोदी सहित कई अन्य भाजपा नेता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, , गृह मंत्री अमित शाह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दोपहर करीब ढाई बजे शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आठ मंत्रियों ने ली शपथ
सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली है
सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली, पहली बार मंत्रीमंडल में मिली जगह
सितारंगज विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली, सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं, और सौरभ को पहली बार मंत्रीमंडल में जगह मिली है . उन्होंने साल 2017 में भी सितारंगज से चुनाव जीता था |
चंदनराम दास लगातार चार बार बागेश्वर से विधायक रह चुके है, चंदनराम दास को भी पहली बार मंत्रीमंडल में मिली जगह
बागेश्वर विधायक चंदनराम दास को भी पहली बार मंत्रीमंडल में जगह मिली है . और उन्होंने भी आज मंत्री पद की शपथ ली. वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं. साथ ही चंदनराम दास लगातार चार बार बागेश्वर से विधायक रह चुके हैं|
रेखा आर्य ने कुमाउनी वेशभूषा धारण कर मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली है , रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं. वहीँ रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं और साल 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं |
सुबोध उनियाल ने ली मंत्री पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली, सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं. इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं. पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे|
धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली. साल 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धनसिंह रावत पहली बार विधायक बने थे| वहीँ धन सिंह रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी खासा जाने जाते हैं|
गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली है, गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं. इनका जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था, मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे. गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे| वर्तमान में वे देहरादून में रहते हैं |
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली, भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे. स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया था | पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में उन्होंने ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ा था |
सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
इसके बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली. सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है, वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं| इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्रीय थे| सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं|
शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है और एक बार फिर राज्य के मुखिया की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौंपी गई है वहीँ मंत्रिमंडल में भी 2 नए चेहरों को जगह मिली है ऐसे में उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी ने रिकॉर्ड बनाया है |
Date : 23rd March 2022
Penned By Reeta Joshi