प्रोटेम स्पीकर ने नव निर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ, ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में ली शपथ

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा का विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई ।राज्य की 70 सदस्यीय पांचवीं विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत हासिल करने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने आज सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई|

सभी विधायकों ने विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ

सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की। इस दौरान सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली।
विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। इस कार्यकर्म में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे| इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन और राज्यपाल के सचिव डाक्‍टर रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता चुनने के लिए विधायक दल की होगी बैठक , 23 मार्च को परेड ग्राउंड में हो सकता है शपथ ग्रहण

संभावना है कि 23 मार्च को परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तैयारी है।

Date – 21 march 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.