आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है और पांच मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन 14 जून से होना है। टी20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हराने के बाद कप्तान आरोन फिंच की कप्तानी में अब कंगारू टीम की नजर वनडे सीरीज पर लगी है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें की वनडे सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन चोटिल होकर पूरी तरह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। केन के चोटिल होने के बाद कैंडी में होने वाले पहले मैच के लिए विकल्प की कमी तो जरूर हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरा टी20 मैच खेला था… और इससे पहले वार्म-अप के दौरान केन इंजर्ड हो गए थे। स्कैन करने के बाद पता चला कि उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर है जिसकेकारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा।
जानकारी के अनुसार केन इस चोट के बाद आस्ट्रेलिया लौट जाएंगे… और कप्तान आरोन फिंच ने पुष्टि की है कि वो लगभग छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे…आस्ट्रेलिया को पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेना है। केन की चोट इस टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि मिचेल स्टार्क ऊंगली और मिचेल मार्श काफ इंजरी की वजह से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे।