उत्तराखंड: विधानसभा का बजट सत्र 14 से होगा शुरू-सवालों की होगी बौछार

By New31 Uttarakhand
विधानसभा बजट सत्र

उत्तराखंड में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी. ये बजट सत्र 14 जून से शुरू होगा… कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी मंत्री और विधायकों को बुलाए गए है… वही आपको बता दें की बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी…

विधानसभा उत्तराखंड

जानकारी के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर शाम मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें बजट सत्र को लेकर पार्टी विधायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जांएगे।

जानकारी के अनुसार सरकार ने 14 से 20 जून तक बजट सत्र संचालित करने का निर्णय लिया है..सत्र के पहले ही दिन सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा.. सदन में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर सत्ता पक्ष की ओर से पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी ।

वही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने बताया कि अभी तक विधानसभा के पास बजट सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 502 तारांकित एवं तारांकित प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं…उन्होंने अधिकारियों को सत्र की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। ऐसे में सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकोल के तहत मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना सभी के लिए आवश्यक है।

Date: 13-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.