Corona Cases Update: देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस, 24 घंटे में कोरोना के 8582 नए केस सामने आए..

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं…..जी हां इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 44513 हो गई हैं। बात करें पिछले 24 घंटे की कोरोना के 8582 नए केस सामने आए है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 600 से अधिक मामले आए हैं.. स्वास्थ्य विभाग कहना हैं कि रविवार को सामने आए नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,12,798 और मृतकों की कुल संख्या 26,221 हो गई है.

देश में कोरोना में फिर उछाल

लगभग एक महीने के बाद संक्रमण दर फिर से चार प्रतिशत के पार पहुंच गई है…आपको बता दें की दिल्ली में 10 मई को 1,118 मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी…जबकि संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत थी….जिसके बाद दिल्ली में 13 मई को कोविड-19 के 899 मामले सामने आए थे…जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत था… लगभग एक महीने के बाद संक्रमण दर फिर से चार प्रतिशत से अधिक हो गया है

राजधानी में संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी

आपको बता दें की संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा आंकड़े छूने वाले शहरों में एक मुंबई हैं..जहां कोविड संक्रमितों के दर में इजाफा देखा गया है….एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई मैं एक सप्ताह के भीतर रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है…मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 1,765 नये मामले दर्ज किए गए, जो 26 जनवरी के बाद से एक दिन में सर्वाधिक हैं…हलाकि संक्रमण के कारण किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है.

बात करें दिल्ली की तो राजधानी में संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है…. पिछले एक हफ्ते के आकड़ों को देखें तो हर दिन ये मामले बढ़ते ही जा रहे हैं…7 जून को दिल्ली में कोरोना के 450 नए मामले दर्ज किए गए हैं… वहीं 6 जून यानी सोमवार को कोविड-19 के 247 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 3.47 फीसदी थी…शहर में रविवार यानी 5 जून को कोविड-19 के 343 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 1.91 फीसदी थी.

Date: 13-June-2022

Penned by – tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.