दलेर मेहंदी विवाद में मीका की एंट्री, मंत्री सुबोध उनियाल को किया फोन!

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। अपने बड़े भाई के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात की है। दरअसल, नरेंद्रनगर में मां कुंजापुरी मेले के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर मंत्री ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे थे और मंच पर असहज नजर आ रहे थे। मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के नशे में होने के आरोपों पर सवाल उठाए और कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उनके भाई ने कभी शराब पी है, तो वह गाना छोड़ देंगे।

मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा कि दलेर मेहंदी पिछले दो साल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार कलाकार अपनी पहले से तय प्रतिबद्धता निभाने के लिए खराब तबीयत में भी मंच पर पहुंच जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री सुबोध उनियाल और मीका सिंह की बातचीत में मंच की मर्यादा बनाए रखने का मुद्दा भी उठा। वहीं, सुबोध उनियाल ने अपने पक्ष में कहा कि दलेर मेहंदी को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए 35 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी और वह उम्मीद के मुताबिक गाना नहीं गा रहे थे। इस विवाद पर बादशाह, कपिल शर्मा और शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार भी दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए हैं। अब यह मामला कलाकार की प्रस्तुति, उसके सम्मान और सार्वजनिक मंच पर व्यवहार को लेकर बहस का विषय बन गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.