जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी, दिल्ली में थामा पार्टी का हाथ

By New31 Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मशहूर बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल भाजपा छोड़ने के बाद एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार, 19 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई नेता मौजूद रहे।

रामशरण नौटियाल ने कुछ दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे संगठन में अनुशासन की कमी और सार्वजनिक मंचों पर अपमानित किए जाने की बात कही थी। उनका आरोप था कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा और संगठन में एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द फैसले लिए जा रहे हैं। रामशरण नौटियाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चकराता सीट से चुनाव लड़ा था। अब कांग्रेस में उनकी वापसी से उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.