PM मोदी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि!

PM मोदी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि!
By New31 Uttarakhand

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इसके बाद यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और बापू के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को याद किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया।गांधी जयंती के इस मौके पर देशभर में बापू के विचारों और उनके सत्य-अहिंसा के संदेश को याद किया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.