उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा स्थगित; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को 27 और 28 सितंबर तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यात्रा मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही दोबारा शुरू की जाएगी। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और राहत-बचाव की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा जलभराव वाली जगहों से दूर रहें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.