देहरादून में बैंक हड़ताल का असर, 290 शाखाओं पर तीन दिन रहेंगे ताले

By New31 Uttarakhand

देहरादून में बैंकिंग सेवाओं पर तीन दिन तक हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान जिले की सरकारी बैंकों की 440 शाखाओं में से 290 शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं करीब 150 शाखाएं खुली रहेंगी। हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में लोगों ने बैंक पहुंचकर नकदी निकासी, चेक और दूसरे जरूरी काम निपटाए। बैंक अधिकारियों के मुताबिक वेतन और पेंशन से जुड़े भुगतान समय पर किए जाने की व्यवस्था की गई है।

हड़ताल के दौरान नकद जमा और निकासी, चेक जमा व भुगतान, ड्राफ्ट, खाता संबंधी काम, केवाईसी अपडेट, पासबुक प्रिंटिंग, लोन, लॉकर और दूसरी काउंटर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। चेक क्लियरेंस में भी देरी हो सकती है। वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम में नकदी उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है और दैनिक निकासी सीमा को सामान्य से करीब दो से ढाई गुना तक बढ़ाया गया है। देहरादून जिले में अलग-अलग बैंकों के करीब 650 एटीएम हैं। दूसरी ओर यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रहने की उम्मीद है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.