अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से युवक और महिला घायल

By New31 Uttarakhand

अल्मोड़ा के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा झूला अचानक टूट गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार एक युवक और एक महिला घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक झूले का एक हिस्सा टूटने के बाद युवक नीचे गिर गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जबकि महिला को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और झूले को सील कर दिया गया। प्रशासन ने झूला संचालक से लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र मांगे हैं और झूले की तकनीकी स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेले का संचालन भी बंद कराया। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने झूला संचालन में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कहा है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.