हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। यहां एक बच्चे का जन्म 24 उंगलियों के साथ हुआ है। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। यानी हाथ-पैर मिलाकर कुल 24 उंगलियां।अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? दरअसल, यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक मेडिकल कंडीशन है, जिसे पॉलीडैक्टिली (Polydactyly) कहा जाता है। इसमें बच्चे के हाथ या पैरों में सामान्य 5 से ज्यादा उंगलियां होती हैं।
दिलचस्प बात ये है कि साल की शुरुआत में मध्य प्रदेश के बैतूल से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी, जहां एक बच्चे का जन्म 24 उंगलियों के साथ हुआ था।पॉलीडैक्टिली एक जन्मजात स्थिति है और कई मामलों में इसे बच्चे के जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड के दौरान पहचाना जा सकता है। हालांकि, एक्स्ट्रा उंगलियों का इलाज या उन्हें हटाने का फैसला बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर उसकी स्थिति देखकर करते हैं।तो 24 उंगलियों वाला ये मामला भले ही सोशल मीडिया पर “अनोखा” लग रहा हो, लेकिन मेडिकल साइंस में इसकी एक स्पष्ट वजह और इलाज मौजूद है।