हल्द्वानी में 4 KM सड़क के लिए सड़क पर उतरे 250 गांव !

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में चोरगलिया, गौलापार और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि मोरनौल–मझोला रीठासाहिब सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महज 4 किलोमीटर सड़क बनने से करीब 250 गांवों को सीधा फायदा मिलेगा और लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि पूरे इलाके के विकास की उम्मीद है।

सड़क बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे और पहाड़ी किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही चोरगलिया क्षेत्र के लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और पहाड़ की सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का निर्माण जल्द शुरू किया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही यह मांग अब पूरी हो सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.