गंगाजल लेकर लौट रहे चार दोस्तों की गंगनहर में डूबने से हुई मौत!

गंगाजल लेकर लौट रहे चार दोस्तों की गंगनहर में डूबने से हुई मौत!
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक हादसा हुआ है जहाँ गंगाजल भरकर लौट रहे चार दोस्त गंगनहर में स्नान करने उतरे…लेकिन कुछ ही पलों में गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी..दरसल मामला हरिद्वार का है जहाँ गंगाजल भरकर चंडीगढ़ लौट रहे चार दोस्त गंगनहर में स्नान करने उतरे, लेकिन कुछ ही पलों में गहरे पानी में में डूबने से उनकी मौत हो गयी.. जल पुलिस और गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला… लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी..जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया… बताया जा रहा है की मृतकों की पहचान शिवांशु.. नितीश.. भरत और रोहित के रूप में हुई है… जो की चंडीगढ़ के रहने वाले थे… चारों दोस्त 30 जुलाई की रात हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचे थे। गंगाजल भरने के बाद वो चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे…सुबह करीब चार बजे चारों युवक ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे…गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने गंगनहर में स्नान करने का फैसला किया…बताया जा रहा है कि उस समय गंगनहर में कीचड़ आने के कारण पानी का नियमित प्रवाह बंद था…नहर के अधिकांश हिस्से में पानी कम था, लेकिन बीच-बीच में गहरे पानी के गड्ढे बने हुए थे।

चारों युवक रेलिंग पार कर ऐसे ही एक स्थान पर उतर गए। जैसे ही वे आगे बढ़े, अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चारों डूबते चले गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया….हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक नहाने उतरे थे…. वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.