“पति बना प्रेम कहानी का विलेन तो पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग मिलकर रच दी मौत की साजिश!”हरियाणा के पानीपत में एक प्रेम प्रसंग ने खौफनाक हत्या का रूप ले लिया।बैंक सिक्योरिटी गार्ड मदन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और मदन इस रिश्ते का विरोध करता था।
आरोप है कि पिंकी ने पहले पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। फिर दोनों ने उसे कीटनाशक पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।फिलहाल पुलिस ने पत्नी पिंकी को जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी विशाल पुलिस रिमांड पर है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।