राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई!

राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई!
By New31 Uttarakhand

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पीएम मोदी का यह संदेश चर्चा में है।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता से जुड़ाव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।रायबरेली सांसद राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। राहुल गांधी के जन्मदिन पर केरल के कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें विशेष रूप से बधाई दी।

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व चुनौतियों, चरित्र हनन के अभियानों और सुनियोजित हमलों का सामना किया है, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि संसद सदस्यता रद्द होने और सरकारी आवास खाली करने जैसी परिस्थितियों के बावजूद राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मुद्दों के लिए मजबूती से खड़े रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.