केतन हत्याकांड पर फूटा जनाक्रोश,दोषियों को फांसी देने की उठी मांग…उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति के बैनर तले आज तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में टिहरी जनपद के प्रतापनगर निवासी केतन की जघन्य एवं अमानवीय हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की क्रूर घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कठोरतम दंड देकर एक सख्त संदेश दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को थाना अध्यक्ष देघाट के माध्यम से एक अन्य ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि “राकेश डोडियाल Anu” नामक फेसबुक आईडी से केतन हत्याकांड का समर्थन करते हुए जातिसूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।
समिति ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।ज्ञापन में चंपावत जनपद के लोहाघाट क्षेत्र में एक मेहनतकश टैक्सी चालक के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसे जूतों की माला पहनाकर अपमानित किए जाने की घटना का भी उल्लेख किया गया। समिति ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर जनआंदोलनकारी सुनील टम्टा ने कहा कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जातिगत भेदभाव, अपमान या हिंसा की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।
उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सोनिया, नीमा शेखर चन्द्र, तुलसी राम, मोहन आर्य, ललित आर्या, दीवानी राम टम्टा, सुरेश टम्टा, अधिवक्ता ललित सिंह, अधिवक्ता राकेश बिष्ट, गौरव कुमार, भूपाल रावत, कैलाश चन्द्र, आनंद प्रकाश, ललित मोहन, गौरव आर्या, मोहन आर्या, दीप राम सहित अनेक सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।